Sunday, March 16, 2025

यात्रा वृतांत


[16/03, 09:16] Pankaj Kumar: बारिश में लंबी यात्रा

होली की छुट्टी पर 12 मार्च 2025 को मोरी से चलना हुआ । 13 और 14 की तो छुट्टी थी ही इधर 15 की भी छुट्टी घोषित हो गई थी और 16 को रविवार था । मेरा प्लान वापसी का 16 को ही था । जाते समय भी मोरी से रुड़की की बाइक यात्रा काफी लंबी और थकाने वाली ही रही । उससे अगले दिन मुजफ्फर नगर जाना पड़ गया होली पर । 14 को दिन में होली के कार्यक्रम में व्यस्त रहने के बाद थोड़ा आराम करने के लिए सोच ही रहा था कि लगभग शाम के 7 बजे जिला शिक्षा अधिकारी महोदय का मैसेज मिला कि दिनांक 17 मार्च को राज्यपाल महोदय का आराकोट भ्रमण है तथा विभागीय स्टाल भी लगाई जानी है।  मैं सोच रहा था कि 16 को चलूंगा लेकिन 17 को तो कार्यक्रम ही निर्धारित है अतः सोचा कि 16 का दिन तैयारी के लिए मिल जाएगा तो 15 को ही चल कर शाम तक मोरी पहुंच जाता हूं । अब चूंकि 15 को सुबह देहरादून से ही बस पकड़नी है तो मुजफ्फर नगर से 14 की शाम को चल कर रुड़की रुकने का सोच कर चल दिया । चूंकि होली थी तो बस मिलने की उम्मीद कम ही थी ट्रेन टाइम टेबल देखा तो पता चला कि  रात 8 बजे दिल्ली से हरिद्वार के लिए एक ट्रेन है जो रुड़की रात 10 बजे पहुंचा देगी । रात को रुड़की घर पर रुक कर वहीं से सुबह निकल लूंगा । इधर रेलवे स्टेशन पर आया तो पता चला कि हरिद्वार वाली ट्रेन तो 3 घंटे की देरी से चल रही है । अब यानी जो भी ट्रेन सहारनपुर तक की मिलेगी उसको लेने का प्लान किया । खैर एक ट्रेन आई मेमू उसमें बैठ गया टिकट तो हरिद्वार तक था ही । सहारनपुर ट्रेन करीब 11 बजे पहुंच गई स्टेशन से bahar बस स्टैंड पर किसी बस की तलाश में आया तो up रोडवेज की दो बस खड़ी दिखाई दी । जिनमें दोनों ही में थोड़े थोड़े यात्री थे । एक देहरादून की और दूसरी हरिद्वार जानी थी ।

अब अजब संशय की स्थिति मेरे लिए बन गई की कौन सी बस लूं हरिद्वार वाली से दो ऑप्शन मन में आ रहे थे कि या तो रुड़की जाकर रात रुक कर जल्दी सुबह उठ कर देहरादून जाऊं या फिर हरिद्वार ही पहुंच जाए और सुबह 5 बजे हिमाचल वाली रोहड़ू बस से मोरी पहुंचा जाए। 

थोड़ी देर बाद पता चला कि हरिद्वार वाली बस नहीं जाएगी देहरादून वाली में लोग भी ज्यादा थे और उस बस को चलने का संकेत मिल गया । इधर सहारनपुर में भी बारिश शुरू हो चुकी थी अब मैं देहरादून वाली बस में बैठ गया लेकिन कंट्रोल रूम ने बस को फिर से रोक दिया । सवारियों ने शोर शराबा मचाना शुरू किया तो कंट्रोल रूम वाले सज्जन ने बताया कि देहरादून वाले चालक महोदय ने मदिरा पान कर लिया है तथा बस को अब रात के इस समय देहरादून भेजना उचित नहीं होगा । खैर सवारियों के कहने पर हरिद्वार के ड्राइवर महोदय को देहरादून की बस पर भेजा गया और मैं देहरादून के लिए निकल पड़ा ।

रात्रि करीब 1 बजे बस देहरादून isbt आई अब अगला प्रश्न था कि रात्रि विश्राम कहां किया जाते ताकि सुबह जो रोहड़ू बस हरिद्वार से 5 बजे चलती है उसे देहरादून से ही पकड़ा जाए । देहरादून यह करीब सुबह 6 बजे पहुंच जाती है ।
[16/03, 09:16] Pankaj Kumar: देहरादून के बस अड्डे पर पहले भी मेरा एक रात्रि बैठ कर गुजरने का अनुभव था ही तो यही सोचा कि 1 तो बज गया है 5 बजे फिर से लंबी बस यात्रा हेतु रेडी होना ही है तो पिछली बार की तरह कहीं बैठ कर ही समय व्यतीत हो जाएगा । किंतु इस बार की स्थिति जरा अलग सी मिली, एक तो मार्च ऊपर से बारिश यानी सर्दी और फिर रंग वाली होली की रात तो isbt खाली ही नजर आ रहा था कोई दुकान भी खुली नहीं मिली और बसें भी कम ही थी । इधर चूंकि इस मौसम का कोई आभास भी नहीं था तो मेरे कपड़े भी गर्म नहीं थे । खैर सबसे पहले तो बैग से गर्म शर्ट और जर्सी निकाल कर पहनी साथ ही कैप भी । अब सर्दी थोड़ा कम लगनी शुरू हुई । कहीं उचित बैठने का स्थान भी ढूंढ ही रहा था । फिर सोचा चलो यहां का जायजा लिया जाते क्या पता कोई चाय की दुकान ही खुली मिल जाए । चाय की दुकान की तलाश में सारा isbt घूम घाम लिया लेकिन कोई दुकान खुली नहीं मिली । रात्रि भोजन भी नहीं किया था।  सोचा था कि रुड़की पहुंच कर खा लूंगा।  लेकिन रुड़की जाना ही नहीं हुआ और सहारनपुर पहुंच कर बस लेने की जल्दी थी ।

खैर चाय तो नहीं मिली लेकिन कुछ विश्राम घर जैसा लिखा हुआ दिखाई दिया तो मैं विश्राम घर की और ही बढ़ गया । यहां कुछ लिखा हुआ था कि बिस्तर 200 में मिल सकता है।  मैं ऊपर सीढ़ियों पर गया तो वाकई कुछ विश्राम घर सा था । और शायद उसकी देखभाल करने वाला आदमी भी निद्रा देवी की गोद में था । मैने स्थान का जायजा लिया कि रुका जा भी सकता है या नहीं खैर देखा तो एक बड़े से हॉल में बेड लगे हैं और बिस्तर भी रजाई के साथ । कुछ लोग वहां सो भी रहे थे । मुझे स्थान उपयुक्त लगा मैने सोते हुए भाई को जगाया तो उसने वही 200 रुपए बोले मैने कहा भाई 1 तो बज ही गया 4 बजे मैं चल ही दूंगा 100 रुपए दे देता हूं थोड़ा कमर सीधी कर लूंगा । भाई मान गया और मेरा आधार नींद में ही देख कर 100 रुपए लेकर बोला जाओ ।
[16/03, 09:16] Pankaj Kumar: मैं कमरे की तरफ बढ़ा जिसमें दो बेड थे और खाली ही थे मैने सोचा कि यहीं सो जाऊंगा लेकिन भाई ने बोला ये कमरा है उधर आगे जाओ । खैर मैं वहीं आ गया।  बैग को बेड पर ही रखा और उसे भी रजाई उढ़ाई लेकिन उसे रजाई से ढकने के चक्कर में रजाई छोटी पड़ गई अब बैग को तो सर्दी लगनी नहीं थी बस उसे अदृश्य सा ही रखना था कि कोई भाई लेकर ना चल दे । खैर ट्रेन यात्राओं में भी काफी अनुभव ऐसे रहे हैं जहां अपना सूटकेस और बैग साथ ही रख कर ऊपर बर्थ पर काफी बार सोकर सफर किया है । सोने का प्रयास किया ही था कि केयर टेकर भाई और किसी थके मांदे यात्री को उसकी जगह दिखाने आया । मैं फिर सोया और पता नहीं कितनी देर सोया हूंगा भाई फिर से आया अब मेरे मोबाइल की बैटरी मृतप्राय सी हो चुकी थी तो मैने उसे बंद ही करना उचित समझा । और भाई से ही टाइम पूछा भाई ने बताया कि 4 बज गए मैने सोचा अपने 100 रुपए का यही समय था तो मैं उठ ही गया और नीचे आकर हरिद्वार से आने वाली रोहड़ू बस की इंतजार में खड़ा हो गया ।
[16/03, 09:16] Pankaj Kumar: रोहड़ू बस करीब 6 बज कर 10 मिनट पर आ गई थी और उसमें मुझे स्थान भी मिल गया था । उस साधारण रोहड़ू बस में बैठ कर ऐसा ही लगा मानों ट्रेन के ac या हवाई जहाज की सीट मिल गई है क्योंकि अब मुझे निश्चिंतता थी कि अगले 8 घंटे की यात्रा के बाद मैं अपने गंतव्य पर अब तो पहुंच ही जाऊंगा ।
[16/03, 09:16] Pankaj Kumar: रोहड़ू बस ठीक ही चली और करीब डेढ बजे मोरी बारिश और सर्दी के बीच पहुंच ही गई ।
इधर चाय की दुकान पर दो चाय पीने के बाद यह सब लिखा और अब तीसरी चाय के बाद कमरे की तरफ बढूंगा क्योंकि बारिश भी कुछ कम हो गई है ।

पहाड़ और पलायन

पहाड़ों से पलायन की बात अक्सर होती आई है । और उत्तराखंड राज्य ने तो इसके अध्ययन हेतु बकायदा एक पलायन आयोग का भी गठन कर दिया है ताकि इसके कारणों का पता चल सके । खैर इस विषय पर विशेषज्ञों का कोई भी नतीजा हो पर मेरा अनुभव कहता है कि जिसे पलायन बोला जा रहा है वह शायद प्रगति है । ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवाओं का भी सपना होता है कि वे पढ़ लिख कर बाहर निकलें और नौकरी करें तथा नौकरी लगने के बाद किसी शहर में ही प्लॉट लेकर अपना मकान बनाएं, शहर में ही रह कर अपने बच्चों को पढ़ाएं तथा फिर पढ़ लिख कर उनके बच्चे भी किसी शहर में ही नौकरी करें । लंबा समय शहर में गुजारने के बाद गांव में जाकर रहना सभी के लिए मुश्किल ही होता है क्योंकि बढ़ती आयु में आप ज्यादा शारीरिक श्रम नहीं कर सकते । जो लोग गांव में ही रहते हैं वे अपने काम में अभ्यस्त हो जाते हैं तथा बढ़ती आयु में भी उनका शरीर गांव के जीवन से तालमेल बिठा ही लेता है । लंबे समय तक शहर में रहने वाले लोग अपने घर की छत पर या लॉन में तो फूल उगा सकते हैं किंतु गांव में जाकर हल नहीं चला सकते । चूंकि ग्रामीण जीवन में आज भी प्रगति का एक बड़ा मानक पढ़ लिख कर नौकरी करना ही माना जाता है तथा दूसरा मानक शहर में मकान और तीसरा बच्चों को अंग्रेजी मीडियम के स्कूल में पढ़ाना। ये सब कुछ गांव नहीं दे सकता । गांव एक सामान्य जीवन आज भी से ही रहा है जिसे आज की युवा पीढ़ी शायद पसंद ही नहीं कर रही अब चूंकि सभी के पास सपनों की दुनिया दिखाने वाला मोबाइल भी आ गया है अतः अब ग्रामीण युवा भी गांव की चौपाल छोड़ कर किसी बड़े शहर की मॉल में घूमने को उत्सुक है । पढ़ाई लिखाई के बाद नौकरी ही लक्ष्य होता है, नौकरी के बाद शहर में ही मकान भी दूसरा लक्ष्य अतः इसे आप पलायन कह लें या प्रगति यह अपनी अपनी सोच ही है । #पलायन  #migration #uttarakhand

A Cup of Tea, confessions of a Tea Lover

So far this lock down has troubled me only in one way. My daily habit of having my Cups of tea during the diff times of the day at diff places. All the tea shops have been closed here at Chakrata and I despise of idea of preparing it at my own room. Here are the details and reasons and places of my Cups of Tea during the day.

My First Cup of morning Tea after I cover a streneous walk of 05 kms at a Nepali shop 5 kms away from Chakrata at a Nepali hotel where I occassionally have my breakfast too considering the well cooked crispy Aloo Parathas. But mostly its the only 01 cup of tea. Its really feel wonderful to sit outside the shop and enjoy your cup of tea after a walk of 5 kms. The cup of tea becomes more special as you receive the great amount of sunlight during this time of the day here. Otherwise in hills there are places where the first rays of sun appear when the day is going to be over and that too for very short period of time. And a good amount of Sunlight through out the day in hills is icing on the cake in case you happen to stay at such a place. Here at this shop you get to meet passing ppl not the tourists but the ppl from common walks of life who visit hills to earn their bread and butter. This shop is being run by a Nepali family. Earlier I used to find an old lady preparing the tea and breakfast here but after few months she was not to be seen and another man came for few days and when due to lots of snowfall this year there was a long gap then I found all the new set of people running this shop now. Husband and wife whose kids are studying in plains and they are runni g the shop now. On asking about the old lady and man he informed me that the old lady is his eldermost sister who is now staying 45 kms away further at another roadside Nepali dhaba with the family of another of his sister.  And the man who came to run the shop for few days is no more now as he was suffering from the kidney problem and died during the last month only and he was not having family being unmarried only.

2. Second Cup of tea at Chakrata gate after I return from my 5 kms walk back to room. Here by the time I come back from my walk the first bus from Dehradun has already arrived with the News papers. First bus from Dehradun arrives here at Chakrata by 8.30 or 8.45 and it brings the morning paper. This cup of tea is enjoyed just glancing through the headlines as the morning paper is everyone's apple of the eyes and catching the few headlines too is a great thing to start your day. This shop is being run by a widowed Sikh lady who is running the shop to support her daughters. Intetestingly the Sikh bride took birth in a non sikh family and somehow got married to a Sikh man and became the Sikh. She prepare the bread pakoras and also the boiled eggs so at times I help myself with her bread pakora and boiled eggs to go as my breakfast.

3. Third cup...sorry glass full of tea at 6 Pm after I come back to my room from my office having walked back 5 kms from my office to room. This shop at Chakrata do not have many local visitors as they prepare delicacies mainly to be served to the choosen few. They prepare various delicacies of meat which the Army personnel of Tibbattan origin finds tasty so most of the time the shop if filled wid them. These ppl eat with chopsticks which I could never learned despite watching them for last 5 years of my stay here. Sitting at this shop is itself a new experience as you get to know about these people. Most of them are young and carefree soldiers which I.too used to be once so at times I recollect my own memories of being like them years ago.

4. When I dont go on morning walk then my first cup of tea is at shop closed to my room where I stay. So the last tea I had at all these places on Sat evening and since then I am trying coffee at my room.....He is a local guy who receive the local crowed drawn mainly from the nearby villages.

Having Tea at diff places and diff times keep you updated of all the local events, news, whispers and undercurrents which no news paper publish and not TV channel telecaste. I have experienced that if you wish to feel the pulse of any place you must visit these small tea shops opened on every nook and corner of our cities rather than to visit CCDs, McDs and what not....

So waiting for this lock down to get over soon to enjoy my cups of teas at differant shops.

A Quiet Sunday at Mori

 A quiet Sunday Spent at a small place...

It was a Sunday today so to enjoy a little longer sleep I did not fix my alarm to 5.45 like all the other weekdays hoping to get up naturally without the cruel sound of alarm at the cold wintry monrning. But since it has become a habit so I naturally got up at around 5.35 only full ten minutes earlier than my normal sleep. But then you need to leave the warm bed in order to face another day here at hills. For a change I drank a full mug of black coffee today and got ready for my morning walk. 

Before starting for my walk since it was a Sunday so I granted myself one more luxury today to have a cup of rather a glass of warm and sugary tea as the tea is served here in Steel tumbler at Dhanni bhai's dhaba. He is a hardworking mam and he is the only Dhaba owner who open up his shop at 6 no matter what the condition of the weather may be...

So after having a tumbler full of tea and a fan, a salty and crunchy snack prepared in non descript bakeries I was ready for my late morning walk as it was already around 7.45 by the time I paid Dhanni bhai having made a promise to come back after my walk for one more glass of tea at his shop....

I took my daily route for I have only two walking routes here which I try alternately. So today I took the most likeable route which has a decent ascent and take you to the higher up where then there is a long a straight road leading to few villages on the way. At times I go till the last village which is around 8 kms from starting point, but normally I go till Badhau Village which is around 8 kms.
 During so many of my morning walks on holidays I am greeted by the school children enjoying their holiday and at time I take them to the village little shop to buy some toffees and biscuits to make them happy...

Today I did not go that far and decided to examine some new territory off the road. The place I visited today were once the fertile patches of terrace farms but now lay barren as the people are moving away from the agricultural activities. It was really pain full to see these field which once were prepared with a hard labour by the hardworking forefathers of the present generation. Having strolled there for few minutes and enjoying sunlight I then started back and came again to sip my another tea. By the time it was already past 10 am and there was activity seen on otherwise deserted looking bus stop. Having ordered my tea I waited for some time as Dhanni bhai was busy in preparing Aloo Paranthas for the people who were coming back from the famous Hanol Mahasu Mandir. I too talked to them they were a family came from Dehradun to have the darshan of Hanol Mahasu Dewta ji. I guided them about few other places of interest around ad took leave of Dhanni bhai and came to my room. Thankfully there was electricity available so I fixed my heating rod to warm the cold water for a bath. Having taken bath I became ready to spend my day with the book I started reading on 03 Jan....Seven Years in Tibbat. I had my days meals at Amar Roka bhai dhaba who is a jolly good Nepali fellow. After a plate of rice served with customary Rajma Dal and a green veg I strolled towards my office where the sunlight is available till around 5 till evening. Its 5 now I am writing and Sun god is already saying goodbye to me. So getting myself ready to put on my jacket which I removed to enjoy sunlight its time to put it on again....